उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में क्रिसमस- डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। जहां प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित कई एकांकी बच्चों ने प्रस्तुत किए। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। सेंटा क्लाज के रूप में वेदांस चौबे ने सभी बच्चों को प्रभू यीशू के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शीला मिश्रा ने गरीब निराश्रित को उपहार प्रदान किया।
प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर आधारित कई नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने प्रभू यीशू के जीवन पर कई रोचक प्रसंगों की जानकारी बच्चों को दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रभू यीशू ने जीवन मानवता की शिक्षा दी। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभू से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए। इस दौरान सुनिता गुप्ता, आरज़ू बेगम, अमित माईकल, हेमंत तिवारी, विशाल पाण्डेय, खुशबू , पुष्पा यादव, सपना सिंह आदि लोग मौजूद रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…