आदिल अहमद
कासगंज। ततारपुर के कांशी राम नगर कॉलोनी में विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सीएल यादव की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एचआईवी कॉउंसलर हरी सिंह यादव ने द् एच आई वी के लक्षण व बचाव के उपाय बताते हुए 55 लोगों की काउंसलिंग की। जागरूकता शिविर का आयोजन ततारपुर की कांशीराम कॉलोनी में गोविन्द सेवा समिति के सहयोग से किया गया। इसमें एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के लिए जनजागरूकता स्टॉल लगाए गए और कोरोना व एड्स से बचाव के बारे मे समझाया गया।
जिला क्षय रोग कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आम आदमी को एड्स रोगी से दूरी नहीं बनानी है, और उसके साथ कोई भेदभाव का व्यवहार नहीं करना है। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई कि सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क का प्रयोग ज़रूर करें और भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
एचआईवी काउंसलर हरी सिंह ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव से न करें भेदभाव, बहुत सारे लोग समझते हैं कि एड्स पीड़ित व्यक्ति के साथ खाने, पीने, उठने, बैठने से हो जाता है एड्स जो कि पूरी तरह गलत है। यह समाज में एड्स के बारे में फैली हुई भ्रांतियां हैं। सच तो यह है कि रोजमर्रा के सामाजिक संपर्कों से एचआईवी नहीं फैलता जैसे कि पीड़ित के साथ खाने-पीने से, बर्तनों की साझीदारी से, हाथ मिलाने या गले मिलने से, एक ही टॉयलेट का प्रयोग करने से, मच्छर या अन्य कीड़ों के काटने से।
कार्यक्रम में जिला टीबी एचआईवी समन्वयक हेमेंद्र सिंह, डीपीसी धर्मेंद्र यादव, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट नीतू, राजीव पचौरी एसटीएल्स, भगवान सिंह, अनिल, पंकज, संतोष कुमार, शिवरतन सिंह, आईसीटीसी काउंसलर हरी सिंह, गोविन्द सेवा समिति, अरविन्द कुमार, स्टाफ नजमा, शिखा, पूजा, रुखसार, तनु, वैष्णवी, नदीम, तन्मय, अहाना परियोजना खुशबू, आईसीटीसी एलटी रितुआदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…