आदिल अहमद
डेस्क: कानपुर में एक शादी में बाराती उस वक़्त बुरी तरह हैरान रह गए जब दुल्हन ने चौथा फेरा लेने के बाद ही शादी से इनकार कर दिया। और उसके बाद दुल्हन ने जो अपना रौद्र रुप दिखाया तो फिर वहां किसी की हिम्मत भी नहीं पड़ी कि दुल्हन से बहस करसके। दुल्हन ने बाकायदा मंडप पर चुनरी की गांठ खोली और पैर पटकती हुई वहां से सीधे अपने कमरे में चली गई। दिन भर पंचायत चली, मगर दुल्हन शादी को तैयार ही नहीं हुई।
चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी कानपुर देहात के रूरा में तय हुई थी। शादी से पहले गोद भराई, बरिच्छा और तिलक की रस्में अदा की जा चुकी थीं। मंगलवार को बैंड-बाजे के साथ बारात पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद द्वाराचार और जयमाल की रस्में भी हो गईं।
जब बात नहीं बनी तो मामला चौबेपुर थाने पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई, जिसमें गांव के बड़े बुजुर्ग, पुलिस और दोनों पक्षों के रिश्तेदार शामिल हुए। दुल्हन ने भरे समाज में कह दिया कि मैंने पहले ही दूल्हे से फोन करके बारात नहीं लाने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे को दिए गए गिफ्ट और नकदी की वापस करने पर सहमति बन गई। अब दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…