तारिक़ आज़मी
वाराणसी। सर्द अँधेरी रात में एसी कोच में नर्म मुलायम कम्बल के बीच आराम करते हुवे अचानक किसी गरीब, असहाय को ठण्ड से स्टेशन पर देख कर ट्रेन से उतर अपना खुद का कम्बल उन गरीबो को दे देना। खुद का जन्मदिन सभी अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के साथ मनाते है, मगर इस ख़ास दिन को वृद्धाश्रम में रहने वाले अकेले बुजुर्गो और नेत्रहीन बच्चो के साथ मनाना। खुद जिस कामयाबी को हासिल किया उसके नुस्खे नवजवान पीढ़ी को समझाना। बेशक ये सभी एक इंसान की उन खूबियों में गिना जायेगा जो खूबियाँ उसका राज दिलो पर करवा दे।
खुद की कामयाबी का मंत्र नवजवानो को बताना। उनकी तैयारियों में उनको सहयोग करना और बताना कि किस तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करे, और सबसे बड़ी बात कि टाइम मैनेजमेंट कैसे करे, आम जन को सुहा रहा है। कभी वाराणसी के घाटो की सैर करवाना, तो कभी कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करना। उनके इन्ही सभी सामाजिक कार्यो से आम जन मानस के दिलो पर उनका राज होता जा रहा है। महज़ चंद दिनों में ही उनके युट्यूब चैनल के सब्सक्राईबर एक लाख पार कर जाना उनकी लोकप्रियता को साबित करने के लिए काफी है।
आज देर शाम आईपीएस सुभाष दुबे ने अपना एक नया वीडियो लोड किया है। “बिना वर्दी का सिपाही” नाम से लोड इस वीडियो को महज़ चंद घंटो में ही 28 हज़ार से अधिक लोग देख चुके है। इसको जमकर सरहाना भी मिल रही है। लोग इस वीडियो को बड़े चाव से देख रहे है और बातो का समर्थन भी कर रहे है। देखे आईपीएस सुभाष दुबे का नया वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=VyiWP5OOB3Y
इस वीडियो की सफलता उनकी लोकप्रियता को साबित करने के लिए काफी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्रा उनके नए वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार करते है। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रो ने हमसे बातचीत में बताया कि आईपीएस सुभाष दुबे के वीडियो से हमको मार्ग दर्शन मिलता है। साथ ही साथ मोटिवेशन भी मिलता है। सफलता के लिए एक सफल इंसान से उनकी खुद की सफलता का राज जानना खुद के मोटिवेशन में सहायक होता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…