संजय ठाकुर
मऊ। मऊ जनपद स्थित पुराने तहसील के पास सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के आवास पर आज 7 गाडियों से पहुची आयकर की टीम ने छापेमारी किया है। समाचार लिखे जाने तक यह छापेमारी चल रही थी। मौके पर आवास के बाहर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के इकठ्ठा होने पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल की तैनाती कर दिया गया है। हंगामा करते देख सपा कार्यकर्ताओं से राजीव राय ने संयम और शांति रखने की अपील किया है।
राजीव राय ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाये रखने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि आयकर विभाग को अपना काम करने दें। समाजवादी ऐसे छापों से डरने वाले नहीं है। छापेमारी के दौरान भीड़ बढ़ती देख शहर के चार थानों की फोर्स और पीएसी साथ सीओ सिटी धनंजय मिश्रा मौजूद रहे। वहीं जिले के समाजवादी पार्टी के सभी बड़े नेता भी मौके पर पहुंच गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…