आदिल अहमद
मैनपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मैनपुरी में आयोजित हुई जनसभा में आज जन सैलाब उमड़ बैठा। जनसैलाब का आलम ये था कि जिधर नज़र जाती उधर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। जनसभा को संबोधित करते हुवे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला करते हुवे कहा कि बुलडोज़र चलवाने वाली सरकार अब लखीमपुर में कब बुलडोज़र चलवा रही है। अखिलेश यादव लखीमपुर केस में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार पर तंज़ कर रहे थे।
सपा मुखिया ने कहा कि किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी उन्हें सम्मान मिलेगा। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ये उपयोगी सरकार नहीं अनुपयोगी सरकार है। नाम और रंग बदलने सरकार है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई उतनी ही आज है। जो सड़कें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है। सपा की रैली जनता की रैली है। जनता से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है। ये ऐतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। जनसभा के बाद अखिलेश ने विजय यात्रा को एटा के लिए रवाना किया। इस मौके पर सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचन्द कश्यप मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…