आफताब फारुकी
डेस्क। पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कैंपस में भीषण आग लग गई है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 42 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया करते हुवे कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है। घायलों को इलाज हेतु कोलकाता लाने के लिए ग्रीन कोरीडोर बनाया गया है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया है कि 12 घायलों को कोलकाता भेजा गया है। अभी और घायलों को कोलकाता भेजा जा रहा है। कॉरपोरेशन ने बताया कि आग मॉक ड्रिल के बाद लगी। मॉक ड्रिल सफलता पूर्वक हो गई थी। कारपोरेशन ने मामले में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में जांच करेगा। उधर घायलों के इलाज हेतु ग्रीन कारीडोर बनाते हुवे उनको कोलकाता भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…