Demo pic
शाहीन बनारसी (इनपुट-साहिल खान)
आगरा। मुहब्बत की नगरी आगरा में आज अहल-ए-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मामला आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपूरा स्थित वाल्मीकि बस्ती का बताया जा रहा है। जहाँ आज सोमवार की सुबह एक घर में घरेलु गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 8 लोग झुलस गए। गैस सिलेंडर फटने से घर के लोग चीखने चिल्लाने लगे, आवाज़ सुनकर मुहल्ले के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। हादसा करीब सुबह सवा आठ बजे हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोद के घर में अचानक सिलिंडर में आग लग गई थी। लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी और सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। घर में आग लगने के दौरान विनोद, उनकी पत्नी, कमलेश, बेटा, भतीजी सहित आठ लोग झुलस गए। मुहल्ले के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिलिंडर फटने से घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वही घर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने झुलसे हुए लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा सिलेंडर में आग लगने से बताया गया है। इसका कारण लीकेज भी हो सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…