फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर जनपद के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम इंदिरा नगर निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर पुलिस पर पीटने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस पिटाई से आई छोटो की वजह से किशोर की मौत हुई है।
राहुल की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने खजुरिया मार्ग पर राहुल के शव को रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी किया। जिसकी जानकारी मिलने पर आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सुचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार की उपस्थिति में आरोपियों पर कार्यवाही व मुआवजा देने के लिखित आश्वासन के बाद ही परिजन माने उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस नाबालिग किशोर के पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि की बात कह रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…