शाहीन बनारसी (इनपुट साहिल खान)
आगरा. उत्तर प्रदेश चुनावों में सभी दलों के दावे जारी है। इस दरमियान एक दुसरे पर तंज़ कसने की भी प्रक्रिया में कोई दल पीछे नही है। इसी कड़ी में आज उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुवे कहा है कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्त होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है। वो दल आज कोपल कल्पित घोषणा कर रहे हैं। भाजपा को 25-30 साल तक हटाने वाला कोई माई का लाल पैदा नही हुआ है।
डॉ0 दिनेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब सरकार में आए थे, तब घोषणा की थी कि मकान दिया जाएगा। फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया। लाखों में फॉर्म भरवाए और मकान दिए हजारों में। अब वह बिजली के फार्म भरवा रहे हैं। ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए। ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए।
उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने सदर क्षेत्र में बैठक की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बदली है। वो विकसित राज्य की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्ति होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है। वो दल आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…