तारिक खान
जौनपुर। जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उलंघन भाजपा विधायक और उनके एक करीबी पर भारी पड़ गया है। पुलिस ने आचार संहिता के उलंघन का मामला विधायक जी और उनके समर्थक पर दर्ज कर लिया है। गाडी पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगा कर बतौर प्रचार वाहन इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।
जब बदलापुर चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें विधायक रमेश चंद्र मिश्र के चुनाव प्रचार संबंधित स्लोगन लिखी एक सफारी गाड़ी दिखी। उस पर रंग किया गया था और उनका प्रचार किया जा रहा था। इसके बाद गाड़ी के नंबर के आधार पर पता चला कि वह सुल्तानपुर जिले के शिवाजी नगर सिविल लाइन निवासी गायत्री द्धिवेदी पत्नी अवधेश कुमार द्धिवेदी की है। इसके बाद गायत्री द्धिवेदी और विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…