Categories: UP

करे ज़िन्दगी से प्यार, कोरोना का जारी है शहर बनारस में प्रहार, आज कुल एक्टिव केसेस की संख्या हुई 1650 के पार

ए0 जावेद

वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार एक बार फिर से अपने पाँव तेज़ी से फैला रही है। पिछले दो दिनों तक 300 से अधिक रोज़ केसेस आने के बाद आज एक बार फिर वाराणसी में 283 कोरोना केसेस मिलने से स्वस्थ विभाग में हडकंप मच गया है। सभी नए संक्रमितो को होम आईसोलेशन की सलाह दिया गया है।

Demo Pic

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी हुवे आकड़ो के अनुसार आज कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई जाँच में कुल 283 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ सामने आये है। शहर के विभिन्न हिस्सों में मिले संक्रमितो को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दिया गया है। इन नए मरीजों के बाद अब शहर में कुल एक्टिव केसेस 1650 हो गए है। वाराणसी की जनता से अपील करते है कि इस मुजी मर्ज़ से बचने के लिए मास्क का उपयोग करे और उचित दुरी बनाये रखे। कोविड नियमो का पालन करे।

pnn24.in

Recent Posts