शाहीन बनारसी (इनपुट साहिल खान)
आगरा। मुहब्बत की नगरी आगरा में सामूहिक दुष्कर्म दर दुष्कर्म की घटना ने पुरे इंसानियत को हिला कर रख दिया है। घटना के आरोपी भाजपा नेता और ब्लाक प्रमुख ने नौकरी दिलावाने की लालच देकर पहले अपने फार्म हाउस पर युवती को बुलाया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को दुबारा बुलाया और एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भी इसका मन न भरा तो तीसरी बार बार फिर धमकी देकर आगरा बुलाया और गैंग रेप के बाद ले जाकर चलती कार से बाहर फेक दिया। पीडिता ने ये सारी बाते पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया है।
पीड़ित युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा कि दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने पहले कॉल काट दिया। बाद में उसे बार-बार कॉल आने लगे। इस पर उसने बात की। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह दोस्ती करना चाहता है। अपना नाम लाल सिंह बताया। उसने कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख है। उसकी आशा की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आगरा आकर मिलने की कहने लगा। 21 दिसंबर 2021 को वह मिलने आई। आरोपी उसे एक गाड़ी से फार्म हाउस में ले गया। उसने, उसके दोस्तों देव और जितेंद्र ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की कहने पर ब्लॉक प्रमुख ने धमकी दी। कहा कि तुम जानती नहीं हो कि हम कौन हैं। हम पर एक विधायक का हाथ है। उनके सामने पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पैर छूते हैं। तुम्हें मिनटों में गायब करवा दूंगा। इस कारण वो अपने घर चली गई। आरोपी ने अगले दिन फिर से कई कॉल किए। दोबारा आगरा आने का दबाव बनाया। मना करने पर फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो फिर से आ गई। आरोपी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
युवती ने आरोप लगाया कि रविवार को डरा धमकाकर उसे एक बार फिर आगरा बुला लिया गया। शाम को उसे एक कार से ताजगंज क्षेत्र के होटल अमर यात्री निवास में ले जाकर लाल सिंह और जितेंद्र ने दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर पिटाई की। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कई बड़े लोगों के नाम लेकर डराया। लाल रंग की कार से आरोपी होटल से बाहर ले गए। फतेहाबाद मार्ग पर विशाल मेगा मार्ट के पास चलती कार से धक्का देकर भाग गए। इससे वह घायल भी हो गई। तब उसने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में तेज़ी से तफ्तीश शुरू किया। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना में कई प्रमाण मिले हैं। पुलिस को कॉल डिटेल में दोनों की बातचीत का पता चला है। इस वजह से आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। युवती ने अपना अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने की बात कही है। इस पर आरोपी के मोबाइल से वीडियो निकाला जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जाएगी। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…