तारिक़ खान
लखनऊ। बड़े उलटफेर की संभावनाओं के साथ आज कांग्रेस ने 6 अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किया है। इस लिस्ट में कानपुर के कल्यानपुर विधानसभा से ख़ुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। बताते चले कि ख़ुशी दुबे की शादी अमर दुबे से हुई थी। शादी के तीन दिनों बाद ही बिकरू काण्ड हुआ था जिसमे ख़ुशी दुबे का पति अमर दुबे भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद ख़ुशी दुबे को भी षड्यंत्रकारियो में नामज़द करते हुवे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ़्तारी पर कई सवाल भी उठे थे।
लखनऊ उत्तर, पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी किए घोषित कर दिए हैं। जो नाम सामने आए हैं उससे कई दावेदारों को झटका लगा है। लखनऊ पश्चिम से अजय श्रीवास्तव टिकट मांग रहे थे इन्हें उत्तर में भेजा गया है। पश्चिम में शहाना सिद्दीकी को टिकट दिया गया है। इस टिकट के बाद शहर में कांग्रेस की तीन महिला प्रत्याशी हो गई हैं। पंकज तिवारी को लखनऊ पूर्व से प्रत्याशी बनाया गया है। पुरवा विधानसभा क्षेत्र से उरुषा राणा प्रत्याशी हैं। लंभुआ से विनय विक्रम सिंह और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी उम्मीदवार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…