आदिल अहमद
डेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव के करीब आते-आते हर दिन बहुत कूछ नया देखने को मिल रहा है। कभी बयानबाजी तो कभी वार-पलटवार तो कभी दल बदल। उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव और भी दिलचस्प होता जा रहा है। “आना-जाना तो लगा रहेगा” के तर्ज पर सभी नेताओं का एक पार्टी से दुसरे पार्टी में आवागमन का सिलसिला लगातार जारी है और इसी सब में बयानबाजी और वार-पलटवार ने विधनासभा चुनाव को अलग ही मोड़ दे रखा है।
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने ट्वीट कर ये दावा किया है कि “भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक आज शाम समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आज शाम दफ्तर बुलाया गया है।” बताते चले कि रीता बहुगुणा जोशी अपने पुत्र के लिए पार्टी टिकट की मांग कर रही थी। पार्टी को उन्होंने इसके लिए अपना सांसद पद तक छोड़ देने का आफर दे डाला था। इस घटनाक्रम में पार्टी के द्वारा रीता बहुगुणा जोशी को मनाने का क्रम भी जारी था। अगर सपा प्रवक्ता का दावा सत्य होता है तो ये एक बड़ा झटका भाजपा को लगेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…