आदिल अहमद
डेस्क। कांग्रेस के अब तक राष्ट्रीय सचिव रहे इमरान मसूद ने अम्बाला रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में समर्थको की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है मगर वर्तमान परिस्थितियों में सपा ही भाजपा को हरा सकती है।
उन्होंने कहा कि सपा जनहित में कार्य करती है। किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी, उद्यमी सहित प्रत्येक वर्ग के बारे में सपा सोचती है। इसीलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सपा में जाने का निर्णय लिया है। इमरान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ही जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, जिनको वह जिताने का काम करेंगे। पार्टी हाईकमान का फैसला ही उनके लिए सर्वोपरि होगा।
बताते चले कि इमरान मसूद ने आठ साल बाद सपा में वापसी की है। इमरान मसूद साल 2007 के चुनाव में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने थे। उन्होंने जगदीश राणा को हराया था। 2012 में सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, मगर बसपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से चुनाव हार गए थे। 2014 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। भाजपा के राघव लखनपाल से हार गए थे।
इसके बाद 2017 में उन्होंने नकुड विधानसभा के फिर चुनाव लड़ा मगर इस बार भी भाजपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से पराजित हुए थे। 8 साल बाद इमरान मसूद ने फिर से सपा में घर वापसी की है। वही सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है। लेकिन उनका कहना है कि वह इमरान मसूद के साथ है। माना जा रहा है कि इमरान मसूद जल्द ही विधायक मसूद अख्तर के साथ लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…