ए0 जावेद
वाराणसी. वाराणसी पुलिस कमिश्नर @SatishBharadwaj की चौक पुलिस को कल देर रात बड़ी सफलता मिली जब अवैध असलहे के साथ कुख्यात अपराधी संजय नाटे को गिरफ्तार किया गया। चौक थाने का कुख्यात अपराधी और पुलिस के लिए अक्सर सरदर्द बन जाने वाला संजय नाटे पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
अपने इस्पेक्टर के निर्देश मिलने पर एसआई अभिनव श्रीवास्तव और गौरव उपाध्याय अपने हमराहियो का0 सुनील सरोज और इन्द्रेश दुबे के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस को आता देख शातिर अपराधी संजय नाटे भागने की कोशिश करता है, मगर अभिनव श्रीवास्तव के मजबूत पंजे से बच नही पाया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संजय नाटे की जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद कट्टा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस से पूछताछ में संजय ने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देकर अपने लिए कुछ रुपयों का इंतज़ाम करने के लिए मौके पर खड़ा था कि आप लोगो के द्वारा घटना कारित होने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मध्य रात्रि 12:50 पर की गई इस गिरफ्तारी की जानकारी एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय को देते हुवे विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को अदालत में पेश किया। समाचार लिखे जाने तक अदालत में कार्यवाही जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…