तारिक़ खान
डेस्क। विधानसभा चुनाव में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। सभी सियासी दल एक दुसरे के खेमे से मजबूत सिपहसालारो को अपने खेमे में करने की कवायद कर रहे है। इस क्रम में बड़े झटके कांग्रेस को लगे है। वही चर्चाओं को आधार माने तो कांग्रेस को एक और बड़ा झटका राजबब्बर के रूप में लग सकता है। सपा प्रवक्ता ने इसके संकेत भी दिए है। कयास लगाया जा रहा है कि राजबब्बर जल्द ही सायकल पर सवार हो सकते है और घर वापसी कर सकते है।
जनता दल से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले सिने अभिनेता व कांग्रेस के दिग्गज नेता राजबब्बर समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कू ऐप पर इशारा करते हुए लिखा है कि यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे। फखरूल ने जो तीन इशारे किए हैं वे सभी राजबब्बर की तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे में राजबब्बर के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। क्योंकि कांग्रेस में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह साइडलाइन चल रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले लंबे समय से राजबब्बर कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में भी नहीं नजर आये हैं। जिसको लेकर भी उनके सपा में जाने की चर्चाओं को बल मिल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…