ए0 जावेद संग मीम रुमान
गोरखपुर। जनपद के झंगहा में हुआ आकाश और गणेश का डबल मर्डर केस नाकाम इश्क की कातिल दास्तान के तौर पर निकल का सामने आता हुआ दिखाई दे रहा है। जहा एक लड़की की चाहत ने दो दोस्तों का क़त्ल हो गया और दो अन्य दोस्तों को कातिल बना दिया है। अभी तक की पुलिस तफ्तीश में दोनों की हत्या के तार इश्क से जुड़े दिखाई दे रहे है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में आकाश और गणेश को उसी दिन मौत के घाट उतार दिया गया था, जिस दिन वे गायब हुए थे।
माना जा रहा है कि इसी लड़की की चाहत में आकाश, अपने दोस्त गणेश समेत मौत का शिकार बन गया। इसी लड़की की चाहत में गांव के दो दोस्त कातिल बन गए। पुलिस ने मोबाइल फोन से मिले सुराग पर गांव के ही दो युवकों को उठा लिया है, उनसे वारदात का ताना-बाना समझा जा रहा है। अब तक की तफ्तीश में तस्वीर का यही रुख सामने आया है।
तफ्तीश में पता चला है कि आकाश का कॉलेज में साथ पढ़ने वाली गांव के पास की एक लड़की से प्रेम संबंध था। इसके पहले कातिल से उस लड़की की गहरी दोस्ती थी। लेकिन, पिछले कुछ समय से लड़की की दोस्ती आकाश से हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद ही कातिल ने हत्या की साजिश रची। पुलिस को आशंका है कि आकाश ने कातिल के चंगुल में फंसने के बाद गणेश को भी मौके पर बुला लिया था या जब वह चंगुल में फंसा तो गणेश भी उसके ही साथ था। मारना आकाश को ही था, लेकिन गणेश चश्मदीद हो जाता, इस वजह से कातिलों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया होगा। जिस तरह से दो लोगों की हत्या कहीं हुई और लाश कहीं और ले जाकर ठिकाने लगाया गया, उससे साफ है कि वारदात में कम से कम दो या दो से अधिक लोग शामिल थे।
घटना के बाद पुलिस के हाथ मृतक आकाश का मोबाइल फोन लग गया था। इससे भेजे गए एसएमएस से कुछ सुराग पुलिस को मिले। सीडीआर आने के बाद तो पूरा मामला ही साफ हो गया। इसके बाद लड़की के घर पुलिस पहुंची तो उसने कातिल का नाम उगल दिया। फिलहाल, पुलिस की हिरासत में दो लोग हैं और कोई साथी होंगे तो ये बकेंगे ही। फिलहाल, पुलिस कानूनी तौर पर वारदात की कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…