तारिक़ खान
डेस्क। विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही चुनावी मौसम भी बदलता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सियासी सरगर्मियां बढती जा रही है। सियासी घमासान और एक पार्टी से दुसरे पार्टी में नेताओ का आवगमन भी जारी है। एक नेता का दूसरे नेता पर पलटवार और चुनावी वायदे आने वाले विधानसभा को रोज़ एक नया मोड़ दे रही है। वही इन सब के बीच एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है कि दल बदल के इस सिलसिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।
बताते चले कि आरपीएन सिंह एक दिन पहले ही चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किए गए थे और आज उनके भाजपा में शामिल होने की बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता आज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह भाजपा के नई दिल्ली मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं जिनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…