ए0 जावेद
वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र की एक कब्रस्तान में मय्यत दफ़नाने की बात को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। कहा सुनी की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से मामले को शांतिपूर्वक निस्तारित करवा दिया। प्रकरण में कोई भी पक्ष के तरफ से शांति भंग जैसी कोई बात सामने नही आई है।
सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे इस्पेक्टर जैतपुरा प्रभुकांत ने दोनों पक्षों के मामले को समझा और बड़ी ही समझदारी का प्रयोग करते हुवे दोनों पक्षों से बातचीत किया। एक पक्ष का कहना था कि हमारे घर में किसी के भी इन्तेकाल होने पर इसी कब्रस्तान में दाफीन किया जाता है। वही दुसरे पक्ष का कहना था कि शव के दफनाने में कोई आपत्ति नही है बल्कि कब्र को कब्रस्तान के रास्ते में खोदा जा रहा है जिसकी आपत्ति है।
सब मिला कर दोनों पक्षों के बीच एक दुसरे के बात को समझ नही पाने की दिक्कत सामने थी। दोनों पक्षों के बाद एक दुसरे की समझ आ जाने के बाद मामले का निस्तारण हो गया है। मौके पर दूसरी कब्र खोदी गई और समाचार लिखे जाने के समय तक दाफीन मय्यत का हो चूका है। स्थिति सामान्य है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…