ए0 जावेद
वारणसी। “चाइनीज़ मांझा” कातिल है। न जाने कितनो की हयात को इस “कातिल मांझे” ने खत्म कर दिया। इस “कातिल मांझा” को “सजा-ए-मौत” दिलवाने के लिए और इसके काले कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए वारणसी पुलिस कमिशनर ए सतीश गणेश के निर्देश पर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय और चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा द्वारा दिखाई गई सख्ती के तहत चौक पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 12 किलो “कातिल चाइनीज़ मांझा” बरामद कर 2 अभियुक्तों को कल बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामनगर निवासी बिंदु प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार कसेरा तथा बेनियाबाग निवासी खरपत्तू यादव का 48 वर्षीय बेटा भोला यादव शामिल है। पुलिस दोनों अभियुक्तों पर मुक़दमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। वही मिल रही जानकारी के अनुसार, इन दोनों अभियुक्तों के द्वारा मिली जानकारी से पुलिस अन्य इस “कातिल मांझा” को बेचने वाले काले कारोबारियों पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…