शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिशनर ए सतीश गणेश की चौक पुलिस “कातिल चाइनीज़ मांझा” को इस बार “सज़ा-ए-मौत” दिलवाने के लिए कमर कसे हुवे है। “कातिल मांझे” की धरपकड़ हेतु चौक पुलिस ने कल ज़बरदस्त कार्यवाही करते हुवे जब मध्य रात्रि में सारा शहर इस सर्द अँधेरी रातो में नर्म मुलायम बिस्तर पर आराम कर रहा था, तब बेनियाबाग़ और दालमंडी में छापेमारी करके दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से भारी मात्रा में चाइनीज़ मंझा बरामद कर कई बेकसूरों के जान की हिफाजत किया था।
मिल रही जानकारी के अनुसार दालमंडी के एक सिवई कारोबारी द्वारा सीज़न में पतंग और मांझे का कारोबार किया जाता है। इसकी जानकारी पुलिस को मिली और कल गिरफ्तार अभियुक्तों से भी इस मामले की जानकारी हुई। इस जानकारियों को इकठ्ठा करके समाचार लिखे जाते समय ज़बरदस्त छापेमारी का क्रम जारी है। मिल रही जानकारी के अनुसार कारोबारी के आवास से चाईनीज़ मंझा बरामद होने की बात निकल कर सामने आ रही है।
समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्यवाही जारी है। छापेमारी में दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार, काशीपुर चौकी इंचार्ज अभिनव श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। बरामदगी की कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी है। अवैध चाईनीज़ मंझे के कारोबारियों में पुलिस की इस कार्यवाही से हडकंप मचा हुआ है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…