तारिक खान
डेस्क. मुल्क में कोरोना की लगातार बढती रफ़्तार एक बार फिर से खौफ पैदा कर रही है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में सात लाख से अधिक (7,23,619) सक्रिय मरीज हो गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 3,57,07,727 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151 करोड़ को पार कर गया है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद देश में आज से एहतियाती खुराक लगनी शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 25 दिसंबर को ही एहतियाती खुराक को लेकर एलान किया था। यह तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…