ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चेतगंज पुलिस को कल देर रात बड़ी सफलता नशे के खिलाफ हाथ लगी जब सासाराम का मूल निवासी शेख कलीम 50 ग्राम हिरोईन के साथ पानदरीबा चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ल के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार युवक सासाराम का रहने वाला है और दालमंडी स्थित पत्थरगलिया में अपनी बहन के फ़्लैट में रहता है।
पुलिस ने उसको पकड़ने की कोशिश किया तो वह भागने लगा। हिकमत अमली जामे में आई और पुलिस ने दौड़ा कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शेख कलीम सासाराम का मूल निवासी बताया। युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के फ़्लैट पत्थरगलिया में रहता है। उसको बाराबंकी का एक व्यक्ति हिरोईन लाकर देता है। जिसको वह शहर के विभिन्न इलाको में जाकर फुटकर बेचता है। यही उसका कारोबार है।
पुलिस ने प्रकरण में बरामद हिरोईन के साथ युवक पर विधिक कार्यवाही करते हुवे उसको अदालत में आज पेश किया। जहा से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद हिरोईन की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लाखो में बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…