ए0 जावेद
वाराणसी। “वाराणसी नगर निगम की उदासीन की कहानी” सीरिज़ हमारी आपके द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हम आपकी इस मुहब्बत के शुक्रगुज़ार है। हमारे द्वारा पियरी-बेनिया मार्ग पर सीवर जाम की समस्या का उठाया हुआ मुद्दा आखरी अपना असर दिखा रहा है और जलकल विभाग द्वारा सम्बंधित समस्या के निस्तारण हेतु प्रयास जारी है। कार्य मौके पर लगा हुआ है और समस्या का एक दो दिनों के अन्दर समाधान हो जाने की भी संभावना है। यही नही नई सड़क तिराहे पर पाईप लाइन लीकेज के सम्बन्ध में हमारी खबर ने एक बार फिर असर दिखाया और जलकल विभाग द्वारा जल्द ही डैमेज हो चुकी पाइप लाइन को बदला जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार इसको बदलने की कागज़ी खानापूर्ति करीब करीब पूरी हो चुकी है।
मगर बात यही नही रुकी थी। हमने देखा कि निर्माण कार्य पूरी तरीके से नही किया गया है। इस मार्ग के निर्माण हेतु बड़ा बजट पास हुआ था। इस सड़क का पुरे 650 मीटर तक निर्माण होना था। मगर कार्यदाई संस्था के द्वारा इस सड़क का महज़ 200 मीटर निर्माण किया गया था। इस मामले को हमने दुबारा सुर्खियों में रखा और हम लगातार समाचारों के अलावा सम्बंधित अधिकारियो से संपर्क स्थापित किये हुवे थे। हम अपने पाठको के भरोसे को कम नही करना चाहते थे और हमने मामले में अपनी पैनी नज़र बनाये रखा था।
आखिर मामला ठंडा न हो सका। हमारे खबरों का संज्ञान लेते हुवे वाराणसी नगर निगम के मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन ने प्रकरण में खुद भी रूचि लेना शुरू कर दिया और कार्यदाई संस्था और सम्बन्धित जिम्मेदारो को लगातार इस मामले में सवाल जारी रखा। हमारे प्रयास को आखिर सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। मेहनत सफल हो रही है और मामला ठन्डे बस्ते में नही गया। हमसे इस सम्बन्ध में बात करते हुवे मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन ने कहा कि इस अधूरे पड़े निर्माण कार्य का कारण मौसम की खराबी बताया जा रहा है। मौसम का थोडा सुधार जारी है। मौसम के सुधार आते ही यह निर्माण कार्य दुबारा शुरू होगा और मुकम्मल होगा।
उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता मैं खुद मौके पर जाकर देखूंगा। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा। जल्द ही अधूरे पड़े इस निर्माण कार्य को पूरा करवाया जायेगा। इस निर्माण कार्य के लिए मैं खुद एक एक गतिविधि पर नज़र बनाये हुवे हु। जल्द ही इस निर्माण कार्य को पूरा करवा कर आम जनता को राहत प्रदान किया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…