Crime

घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

टीपू खान  

वाराणसी। वाराणसी के लोहता क्षेत्र में बीती रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई है। चोरी की घटना लोहता के स्थानीय क्षेत्र के भट्ठी गांव की बताई जा रही है। जहां चोरो ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी कर ली।

बताते चले कि वाराणसी के लोहता क्षेत्र के भट्टी गाव के निवासी धनेश पटेल की बाइक पैशन प्रो न0 UP 65 BJ 3400 उनके घर के बाहर खड़ी थी। जो सोमवार की बीती रात को करीब साढ़े 8 बजे उनके घर के बाहर से ही चोरी हो गई।

वही भट्टी गाव निवासी धनेश पटेल को जैसे ही मालुम हुआ कि घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई है तो उन्होंने इसकी सुचना लोहता पुलिस को देते हुए तहरीर दिया। लोहता थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने तहरीर पाते ही मुकदमा दर्ज कर चोरों को पता लगाने के लिए टीम लगा दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts