उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अवाया में दोहरीघाट सिंचाई नहर के किनारे हल्के पानी के बीच किशोरी का शव मंगलवार की प्रातः पाया गया। शव पाए जाने की जानकारी उस समय हुई, जब लोग घर बाहर शौच के लिये गए हुए थे। सूचना पाकर पहुंची उभांव पुलिस जांच में जुट चुकी है।
सूचना पाकर पूर्व विधायक गोरख पासवान भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु थाने रवाना हो गए। शव मिलने के 2 घंटे बाद शव की शिनाख्त ग्राम चौकिया निवासी के रूप में हुई। किशोरी की माँ की माने तो भोर में मस्जिद से अज़ान होने से पूर्व तक किशोरी घर मे सोई हुई थी। कब गायब हुई उसे पता नही चल सका।
सुबह होने पर घर के परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। तब तक सूचना मिली कि एक किशोरी का शव सिंचाई नहर के किनारे मिला है। जिसका चित्र देख परिजन पहचान कर शिनाख्त किये। घटना की सूचना पाकर सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान अपने कार्यकर्ताओं संग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना को देखने के बाद उन्होंने भी लड़की के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण करें। सूचना पाकर सीओ रसड़ा शिव नारायन वैस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…