अनुराग पांडेय
वाराणसी: मंडुआडीह के शिवदासपुर के एक मकान में जिस्मफरोशी कराने के आरोपी को छापेमारी कर मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदासपुर निवासी राजकुमार पटेल, उसकी पत्नी तथा बेटे सुजय को भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों पर विधिक कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में मकान मालिक, उसकी पत्नी और बेटे की संलिप्तता उजागर हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि राजकुमार ने कई बालिग और नाबालिग लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में उतारा है। साथ ही कई नाबालिग लड़कियों को खरीदकर उनकी परवरिश करने के बाद जिस्मफरोशी में धंधे में लगा देता था। फिलहाल मंडुआडीह पुलिस जांच में भी जुटी है कि इनके तार और कहा कहा जुड़े है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…