तारिक़ खान
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे छत्ता सिंह मजरे पहाड़पुर गांव में शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना पर डीएम समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। वही मृतकों में एक शव की शिनाख्त अभी नही हुई है।
कोतवाल ने बताया कि पहाड़पुर में सड़क के किनारे एक थुलवासा नाम से सरकारी शराब का ठेका था। जिसको धीरेंद्र सिंह नाम का आदमी चलता था जो शराब बेचता था। इसी शराब के पीने से यह पूरी घटना हुई है। फिलहाल पुलिस उसकी छानबीन कर रही है। धीरेंद्र सिंह अभी फरार है। पुलिस धीरेन्द्र की गिरफ़्तारी के लिए प्रयासरत है।
हुई बड़ी कार्यवाही
रायबरेली शराब कांड मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुवे इंस्पेक्टर अजय कुमार, कांस्टेबल धीरेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इस क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य को भी सस्पेंड कर दिया गया है। अभी तक अन्य किसी गिरफ़्तारी की जानकारी इस मामले में अभी तक नही सामने आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…