Crime

दैनिक जागरण के उप सम्पादक कौसर अली कुरैशी के पुत्र पर हुआ हमला, एक गिरफ्तार

ईदुल अमीन

वाराणसी। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के सराय गोवर्धन क्षेत्र में दैनिक जागरण के उप सम्पादक कौसर अली कुरैशी के पुत्र पर स्थानीय एक युवक ने अपने साथियों सहित हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी शेरा को हिरासत में ले लिया है। सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

घटना के सम्बन्ध में वादी कौसर अली कुरैशी ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह 29/01/2022 को 00।15 बजे एक सगाई समारोह से पत्नी संग वापस घर आ रहा था। एक दूसरी बाइक से पीछे उसका पुत्र अकरब रशीद भी आया और घर के बाहर बाइक खड़ी करने लगा, तभी क्षेत्र का ही एक मनबढ़ युवक शहरयार अख्तर “शेरा” पत्रकार पुत्र को रोककर उसको और उसके पिता तथा सम्बंधित अख़बार को गाली देने लगा और विरोध करने पर पत्रकार पुत्र अकरब रशीद पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ित के आरोपों को आधार माने तो मनबढ़ युवक “शेरा” के अन्य साथी मौके से भाग गए थे जो पत्रकार को लगातार धमकी दे रहे है। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है और उसकी सुरक्षा खतरे में है। उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी शहरयार उर्फ़ शेरा को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पीड़ित पत्रकार ने खुद के सुरक्षा हेतु पुलिस से गुहार लगाई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts