शाहीन बनारसी
दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया है। जब पूरा मुल्क गणतन्त्र दिवस की खुशियाँ मना रहा था तब आपसी दुश्मनी में एक महिला का अपरहण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके बाल काट कर उसके मुह पर कालिख पोत कर इलाके में घुमाया गया। प्रकरण में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और वही इस मामले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निंदा की है। इस घटना ने पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता के साथ ही हैवानियत का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिस देख दिल दहल उठा। विवेक विहार इलाके में हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता गहरे मानसिक सदमे में है। परिवार का कहना है कि गहरे सदमे के कारण वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसकी काउसंलिंग भी कराई थी।
सूत्रों बताते है कि महिला को अधमरा करने के बाद महिलाओं ने अपने सामने ही अपने लड़कों से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए कहा। हालांकि इसका वीडियो नहीं बनाया गया, लेकिन महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। महिला रहम की भीख मांगते-मांगते बेहोश हो गई, लेकिन इतनी दरिंदगी करने के बाद भी इनका गुस्सा नहीं थमा। पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाकर इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया। शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…