फारुख हुसैन
पलियाकलां। लखीमपुर खीरी जिले के तराई में मौजूद विश्वविख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वातानुकूलित विशेष ट्रेन का शुभारम्भ किया गया। मैलानी-नानपारा मीटर गेज के रेल खंड पर काफी समय से प्रस्तावित बड़ी लाइन के विस्टाडोम कोच की तर्ज पर बनाए गए टूरिस्ट कोच वाली गाड़ी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन ने लखनऊ गोमती नगर स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झंडी दिखाकर टूरिस्ट ट्रेन को रवाना किया।
वापसी में गाडी संख्या 05319 बिछिया-मैलानी विशेष गाडी बिछिया से दोपहर 01:45 बजे प्रस्थान कर मैलानी 05:55 बजे पहुचेगी। यह सवारी गाड़ी अपने यात्रा मार्ग के सभी स्टेशनों पर रूकेगी। वही इस मौके पर ट्रैन के पलिया स्टेशन पहुंचने पर नगर की बहुचर्चित संस्था रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रशांत बरनवाल, रितेश गर्ग, गगन मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने टूरिस्ट ट्रेन के स्टाफ का माल्यार्पण और मोमेंटो से सम्मानित भी किया है।
इस विशेष पर्यटक गाड़ी में वातानुकूलित पर्यटक कार के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, पावर कार का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 10 कोच लगाये गये हे। इस विशेष पर्यटक गाड़ी के उद्घाटन के दौरान लखनऊ से आए एडीआरएम (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक गोंडा अमित मोहन चतुर्वेदी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक मैलानी जंक्शन सुनील मिश्रा सहित काफी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…