शाहीन बनारसी
वाराणसी। चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की घोषणा होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्वाचन बैठक की। इस दौरान उन्हें बीएलओ की शिकायतें मिलीं और शिकायत मिलने पर कौशल राज शर्मा ने एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने बैठक के दौरान कई सख्त हिदायतें भी दी।
साथ ही इन सभी निलंबित बीएलओ को कन्ट्रोल रूम से अटैच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो बीएलओ ठीक से काम नहीं कर रहे है, उनको तत्काल प्रभाव से हटा कर उनकी जगह पर दूसरे को तैनात किया जाए। शनिवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आरओ, एआरओ की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित कर उनका नाम मतदाता सूची से बाहर करने की हिदायत दी।
दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं की सूची जल्द से जल्द तैयार करने को कहा। कहा कि इनका मतदान बैलेट पेपर से कराया जाना है। साथ ही जिनके वोटर कार्ड पर गलत फोटो लग गई है उनसे फार्म भरवा कर तत्काल प्रभाव से फोटो पहचान पत्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले में बने मॉडल बूथ, ग्रीन बूथ का निरीक्षण कर लिया जाय और सभी जरूरी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ले। रोड शो की परमिशन, रैली का स्थान, संख्या के आधार पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिलाधिकारी के स्तर से दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…