शाहीन बनारसी
वाराणसी। अमन-ओ-आमान के शहर बनारस में कोरोना संक्रमितो की संख्या में हुआ अचानक इजाफा एक बार फिर कोरोना के खौफ से डराने लगा है। नए साल का बाह फैला कर इस्तकबाल करने वाले बनारस में आज साल के पहले ही दिन 21 नए कोरोना संक्रमितो के मिलने से कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। आज मिले संक्रमितो में दिल्ली, मुंबई से आए दो व्यापारी, आगरा से आया एक छात्र संक्रमित शामिल है। इसके अलावा संक्रमितों में शिक्षक, छात्र, लैब असिस्टेंट भी शामिल हैं। सीएमओ के अनुसार शनिवार को संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा दिल्ली से यात्रा कर लौटे अस्सी घाट पर एक होटल में रहने वाले 52 वर्षीय व्यापारी, इंदिरानगर कॉलोनी में 44 वर्षीय महिला, सिगरा महमूरगंज में रहने वाले 46 वर्षीय पुरुष, मुंबई से यात्राकर लौटे श्रीरामनगर कॉलोनी मंडुवाडीह निवासी 46 वर्षीय एक अन्य व्यापारी, आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में कार्यरत 25 वर्षीय लैब असिस्टेंट, रविंद्रपुरी कालोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष और सिकरौल में रहने वाले 52 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजीटिव है।
वही कोरोना की इस रफ़्तार के बाद शहर बनारस में आम जनता के द्वारा बरती जा रही असावधानी एक बार फिर कोरोना को लेकर खौफ पैदा हो रहा है। शहर में भीड़ की स्थिति ऐसी ही है। वही मास्क और सोशल डिस्टेंस के नियमो को लोग भूलते जा रहे है। भीड़ शहर के हर एक इलाके में ही इकठ्ठा है। रात्रि कर्फ्यू के बाद भी बेज़रूरत लोग घुमने से बाज़ भी नही आ रहे है। ऐसे स्थिति में कोरोना को लेकर एक बार फिर से डर का माहोल कायम हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…