फारुख हुसैन
पलियाकलां (खीरी)। लिखित सहमति के बावजूद भुगतान न मिलने पर एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान गन्ना सहकारी समिति में पहुंचे। जहां आयोजित बैठक में बनी सहमति के बाद किसान चीनी मिल में पहुंचे और तौल कार्य को रोकते हुए मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान चीनी लादकर मिल से बाहर ले जाए जा रहे वाहनों को भी किसानों ने रोक लिया। किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। खबर लिखे जाने तक अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हुए थे।
किसान और मिल अधिकारियों के बीच कोई सहमति के तहत मिल अधिकारियों ने दो बार में किसानों के खातों में 25 करोड़ रुपए की एडवाइज भेज दी थी। 31 दिसंबर तक मिल प्रशासन को किसानों के बकाया भुगतान में 85 करोड़ रुपए देना था। लेकिन प्रशासन सहमति के मुताबिक किसानों का भुगतान नहीं कर सका। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान सहकारी गन्ना समिति में पहुंचे और बैठक की। बैठक में मौजूद किसानों ने मिल पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और आंदोलन पर सहमति बनाई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद सभी किसान चीनी मिल में जा पहुंचे और तौल के कार्य को बंद कराते हुए मिल के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरना प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना था कि मिल व किसानों के बीच बनी सहमति के आधार पर मिल प्रबंधन को 31 दिसंबर तक किसानों को 85 करोड़ रुपए देना था, लेकिन उनके द्वारा पूरा भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा मिल अधिकारियों ने नए सत्र का भुगतान 14 दिन में किए जाने का वादा किया था वह भी झूठा साबित हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों को चीनी लादकर मिल से बाहर ले जाए जा रहे वाहनों को रोक लिया। किसानों का कहना था कि अभी उनका पुराना भुगतान नहीं हुआ है और चीनी मिल उनकी नई फसल से तैयार चीनी को बेचने लगी है। जिसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम डा0 अमरेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास करने लगे। खबर लिखे जाने तक चीनी मिल परिसर में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी था। किसान नेता जगपाल सिंह ने बताया कि सहमति के मुताबिक जब तक अधिकारी हमारे 60 करोड़ के भुगतान की बात नहीं मानते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान नेता ने कहा कि जब तक हमारा पुराना भुगतान नहीं हो जाता है तब तक हम मिल को नई चीनी बेचने नहीं देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…