फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा के स्थानीय विधायक रोमी साहनी का एक बार फिर सराहनीय कार्य सामने आया है, जिसको लेकर लोग उनकी सराहना करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पलिया विधानसभा के संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम नयाटोला बसही निवासी सुरेंद्र राजभर के पुत्र सोनू राजभर के बीते दिनों पैर में चोट लग गई थी। जो काफी इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो सकी।
वही ऑपरेशन ना होने से सोनू के पैर काटने की भी बात कही गई। साथ ही चिकित्सक के द्वारा सोनू के पैर के ऑपरेशन के लिए 35000 का खर्च बताया गया। यह सुनकर विधायक रोमी साहनी ने चिकित्सक को तुरंत 35000 देकर सोनू के पैर के ऑपरेशन की बात कही। साथ ही उन्होंने वहां रुक कर सोनू के पैर का सफल ऑपरेशन भी करवाया। जिससे सोनू का पैर कटने से बच गया। उधर सोनू के सफल ऑपरेशन होते ही सोनू की मां लक्ष्मी देवी वह अन्य परिजनों ने विधायक रोमी साहनी का आभार जताया है। क्षेत्रवासियों को विधायक के द्वारा किए गए कार्य को देखकर लोग उनकी सराहना करतेनजर आ रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…