आफताब फारुकी
डेस्क। युएई के अबुधाबी एयरपोर्ट पर बड़े हमले की खबर सामने आई है। इस हमले के मुताबिक़ यह शक जताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन्स के द्वारा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर दो बड़े धमाके हुए है। हमले के बाद एयरपोर्ट पर आग भी देखा गया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर लगी आगा से निपटने के लिए पुलिस एवं अधिकारियों की टीम भेजी गई है।
यूएई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यह धमाके अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में हुए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं। बताया गया है कि एयरपोर्ट पर लगी आग से निपटने के लिए पुलिस और अधिकारियों की टीम भेज दी गई है।
हूतियों के प्रवक्ता याह्या सारी से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट में दावा किया गया है कि हूती आने वाले कुछ घंटों में यूएई पर सैन्य ऑपरेशन चलाएंगे। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात लंबे समय से यमन में चल रहे गृह युद्ध का हिस्सा बना है। यूएई ने 2015 में अरब गठबंधन का हिस्सा बनते हुए यमन में सरकार बदलने की मांग कर रहे हूती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया था। हालांकि, 2019 के बाद से यमन में यूएई की गतिविधियां कम हुई हैं।
पिछले साल फरवरी में हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला कर दिया था। इसकी वजह से एक नागरिक विमान में आग लग गई थी। इसके अलावा अगस्त 2021 में भी हूतियों ने सऊदी के एक और एयरपोर्ट को निशाना बनाया था। हूती विद्रोही पहले भी सऊदी के हवाई अड्डों को निशाना बना चुके हैं। लेकिन यूएई के किसी एयरपोर्ट पर हूतियों के बड़े हमले का यह पहला मामला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…