तारिक खान
प्रयागराज। जेल में बंद अपने पति के आज़ादी का गम दिल में रखे वह इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज़मानत के लिए आये थी। उसके साथ उसका फुफिया ससुर भी था। हज कर चुके फुफिया ससुर और पीडिता एक ही लाज में अलग अलग कमरों में रुक गए थे। अगले दिन वकील से मिलना भी था। मगर हाजी फुफिया ससुर ने पाप की इन्तहा खत्म करते हुवे अपनी बहु के साथ उसके कमरे में जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी हाजी मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीडिता हाईकोर्ट में अपने पति जो जेल में बंद है की जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए फुफिया ससुर हाजी मुश्ताक के साथ 14 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थी। अगले दिन उसे वकील से मिलना था। महिला और हाजी मुश्ताक हाईकोर्ट के पास एक लॉज के अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब आठ बजे मुश्ताक महिला के कमरे में गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने धमकी दी कि उसके चार साल के इकलौते बेटे को मार देगा।
आरोपी हाजी मुश्ताक दुष्कर्म के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद रात में फिर आया और दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे महिला ने अपने एक और रिश्तेदार को फोन कर पूरी जानकारी दी। जानकारी होने के बाद उस रिश्तेदार ने करेली में रहने वाली अपनी एक परिचित महिला को फोन कर लॉज भेजा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन मुश्ताक भाग निकला था।
इस घटना की सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वही आरोपी की तलाश में प्रयागराज पुलिस ने ज़मीन आसमान एक कर रखा था। आखिर कल रविवार को मुश्ताक पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। महिला का मेडिकल कराया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों को बुलाया गया है। उसका अदालत में 164 का बयान भी कराया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…