शाहीन बनारसी
वाराणसी। आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर है। चुनाव करीब आने को है और सभी सियासी दल जनता का दिल जीतने का भरसक प्रयास कर रही है। चुनाव को लेकर नेताओं का डोर टू डोर कैम्पेन भी लगातार जारी है। इन सब के बीच आज शहर बनारस में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल का आगमन हुआ।
इस दौरान लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने 5 साल में कुछ नहीं किया है। वह सिर्फ हिंदू, मुसलमान, मंदिर और मस्जिद के मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। यूपी सरकार के आदेश पर पुलिस काम कर रही है और विपक्ष के कार्यक्रमों को रोकती है। गुजरात की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी पुलिस को आगे करके विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी के सवाल पर हार्दिक पटेल ने कहा कि जब इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया तो सरकार ने कहा कि हम उस पर बात नहीं कर पाएंगे।
पेगासस सॉफ्टवेयर 2017 में गुजरात चुनाव से पहले खरीदा गया था। उसका सबसे बड़ा उपयोग गुजरात में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भाजपा सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल देश भर में किया। आज आपका मोबाइल फोन टेप किया जा रहा है और कल आपके बेड रूम में भी तांकझांक होगी। भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…