Politics

सपा को बड़ा झटका : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल

संजय ठाकुर

डेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव और दल बदल का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। चुनाव के करीब आते-आते न जाने दलों को कब और कितने झटके मिलने वाले इसका पता नहीं। मगर दल बदल ने तो सियासत में हलचल मचा रखा है। लगभग सभी दलों ने बड़े झटके खाए है। ये सिलसिला कब तक जारी रहेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। बस इतना ही कहा जा सकता है कि जब तक चुनाव करीब नहीं आ जाता तब तक नेताओं का आना-जाना लगा रहेगा।

वही इस बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को जिले में फिर एक बड़ा झटका लगा है। बताते चले कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके राकेश पाल भाजपा में शामिल हो गये है। राकेश पाल ने आज रविवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। राकेश पाल की पत्नी दयावती पाल भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

pnn24.in

Recent Posts