शाहीन बनारसी
डेस्क। कोरोना इंसानियत की जान छोड़ता दिखाई नही दे रहा है। पहले वैरिएंट ने जहा दुनिया को हिलाया था। वही दुसरे ने तो तबाही भारत में भी मचा दिया था। अब नए सहोद में ओमिक्रोंन के नए वैरिएंट की बात सामने आई है, जिसको अमेरिकन विशेषज्ञों ने BA-2 का नाम दिया है। इस नए वैरिएंट की खोज के बाद अमेरिकन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विश्व स्वस्थ संगठन से इसको तत्काल चिंताजनक वैरिएंट घोषित किये जाने की मांग किया है।
टोक्यो के एक विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने इस पर शोध किया है। बीए।2 सब वैरिएंट तेजी से फैलता व संक्रमित को गंभीर रूप से बीमार करता है। पिछले सप्ताह डब्ल्यूएचओ ने सावधान करते हुए कहा था कि बीए।2 स्ट्रैन BA-1 की तुलना में ज्यादा संक्रामक है। अध्ययन के तहत खरगोश (हैम्स्टर्स) को ओमिक्रॉन के BA-1 स्वरूप और BA-2 उप स्वरूप से संक्रमित कराया गया।
शोध में पता चला कि BA।2 से संक्रमित हैमस्टर के फेफड़ों में संक्रमण बेहद बदतर हो गया। यहां तक कि इससे संक्रमित खरगोश के फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए। BA-2 सब स्ट्रैन इसी माह डेनमार्क और ब्रिटेन में पाया गया है। यह टीकों से तैयार हुई एंटीबॉडी के लिए भी प्रतिकूल है। जो लोग कोविड के पूर्व के वर्सनों से संक्रमित हो चुके हैं, उनकी एंटीबॉडी के लिए भी BA-2 प्रतिरोधी पाया गया है।
शोध में यह भी पाया गया है कि BA-2 ने अब बीए।1 की जगह लेना शुरू कर दिया है। यानी यह अब तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रॉन के मूल स्वरूप की तुलना में ज्यादा संक्रामक है। हालांकि BA-2 को ओमिक्रॉन का एक प्रकार माना गया है, लेकिन इसकी जीनोम सीक्वेंस मूल स्वरूप BA-1 से पूरी तरह अलग है। इस तरह ओमिक्रॉन के ये दोनों वैरिएंट कोरोना वायरस के पूरी तरह से अलग गुणों वाले हैं। ओमिक्रॉन पिछले साल नवंबर में बोत्स्वाना व दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। उसके बसद से यह कई दैशों में फैल चुका है। इसने अब इसके पूर्व के वैरिएंट का स्थान ले लिया हे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…