फारुख हुसैन
डेस्क। सियासत रोज़-ब-रोज़ गर्म होती जा रही है। नेताओं के आपसी जुबानी तीरंदाजी बरक़रार है। एक दुसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सभी दल खुद की सरकार बनाने का दावा पेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म मज़हब की बात एक बार फिर छेड़ते हुवे हरदोई में कहा है कि पहले बिजली का भी जाति और मज़हब हुआ करता था। होली दीपावली पर नही आती थी। मगर ईद और मुहर्रम पर आती थी। अब ईद, मुहर्रम, होली, दीपावली और क्रिसमस या शिवरात्रि सबको बिजली देने का काम डबल इंजन सरकार ने किया है।
वही हरदोई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गौशालाओं जो बनी थी उसमें भूखी गाय मर रही हैं। बाबाजी जो बता रहे थे की हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे वह अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये कहते हैं कि समाजवादी लोग 12 बजे सोकर उठते हैं। जिस दिन से इन्होंने कहा है तब से मैं भी इनके घर पर नजर रखता हूं। वहां से कभी-कभी धुआं उठता दिखता है। हरदोई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी रैली की। उन्होंने दावा किया कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में लगातार जनता समर्थन दे रही है। पहली बार ऐसा लग रहा है कि हर चरण में जनता आपस में मुकाबला कर रही है। जनता यह मुकाबला कर रही है कि किस चरण में भाजपा को ज्यादा वोटों से हराएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में जनसभा की। यहां उन्होंने कहा कि पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी। ईद और मोहर्रम होता था तो बिजली आती थी और होली-दिवाली पर नहीं आएगी। आज ऐसा भेदभाव नहीं है। आज चाहे होली-दिवाली हो या ईद-मोहर्रम या क्रिसमस या शिवरात्री सबको बिजली देना का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…