मो0 कुमेल
डेस्क. हाल के दिनों में कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया के कई हिंदू मंदिरों में मूर्तियों और गहनों की चोरी की घटना रिपोर्ट की गई है। ऐसे में कनाडा के हिंदू समुदाय के लोग चिंतित हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि छह हिंदू मंदिरों में सेंधमारी देखी गई है। कई मामलों में दान पेटियों से नकद और देवी-देवताओं के गहने चोरी हो गए हैं। अब इस मामले में भारतीय कांसुलेट ने हस्तक्षेप किया है और वह अधिकारियो से इस प्रकरण में बातचीत करेगा।
बताते चले कि नवंबर 2021 में पहली बार इस तरह की घटना दर्ज की गई थी जब ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। जनवरी 2022 में चिंतपूर्णी मंदिर- ब्रैम्पटन, हिंदू विरासत केंद्र-मिसिसॉगा, गौरी शंकर मंदिर-ब्रैम्पटन और हैमिल्टन समाज मंदिर-हैमिल्टन सहित अन्य मंदिरों से इस तरह की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंदिर के कर्मचारियों से संपर्क किया है और सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…