ए0 जावेद
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक प्रदोष व्रत का पालन करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। हर माह आने वाली शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 14 फरवरी को है। सोम प्रदोष व्रत का पालन करने से न केवल भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है, बल्कि उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी की जा सकती हैं। इस बार प्रदोष व्रत पर विशेष बात यह है कि प्रदोष व्रत के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। प्रदोष व्रत के दिन सिद्धि योग, रवि योग और आयुष्मान योग बन रहा है।
प्रदोष व्रत की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसमें स्नान करने के बाद लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। उसके बाद भगवान शिव को तांबे या चांदी के कमल में बेलपत्र, भांग, लाल चंदन, शहद/गन्ने का रस और शुद्ध जल अर्पित करना है। इसके साथ ही ओम सर्वसिद्धि प्रदाय नमः इस मंत्र का एक बार जाप करें।
महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
ओम त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…