निसार शाहीन शाह
जम्मू: शुक्रवार को शहर के नौहट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में आतंकियों ने नापाक हरकत करते हुए ग्रेनेड हमला किया था। हमले में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। सड़क पर फेंके गए ग्रेनेड के धमाके से आसपास की तीन दुकानों के शीशे टूट गए थे और एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुआ था।
कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जैनापोरा इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भारी फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। फिलहाल सेना ने अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ख्वाजा बाजार इलाके में आतंकियों ने वहां तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। चश्मदीदों के अनुसार यह ग्रेनेड बीच सड़क पर फटा, धमाके से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। ऑटो स्टैंड पर खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले भर्ती करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हमले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले वीरवार की शाम को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिलों में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ नाके पर ग्रेनेड हमला किया था। जिसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…