अनिल कुमार
पटना। इसको शर्मनाक कह सकते है। बेहद शर्मनाक घटना सुशासन बाबु के राज्य बिहार के दरभंगा से सामने आई है जहा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने से उसके पति द्वारा ही पत्नी का सर मुडवा कर मुह पर कालिख पोत पुरे गाँव में घुमाया गया। इस दरमियान कुछ लोगो ने घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया और उसने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही गांव है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति का नाम रणवीर सदा है। उसी ने पूरी घटना को अंजाम दिया। इसमें कुछ ग्रामीणों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद रणवीर सदा ने अपनी गलती मानी है और वह पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…