मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर में ई-बस के टक्कर में हुई मौतों के खौफनाक मंज़र को अभी लोग भूल भी नही पाए थे कि एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है, जिसमे अनियंत्रित ई-बस ने लोगो को जोरदार टक्कर मारी। आज फिर उसी स्थान पर हुई दोबारा उसी तरीके से हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में कई घायल हुवे है। मौके पर प्रशासन के पहुचने से पहले जनता ने बस में जमकर तोड़फोड़ किया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक का कहना है कि हैण्ड ब्रेक ने काम ही नही किया जिससे ये हादसा हो गया है। समाचार लिखे जाने तक आलाधिकारी मौके पर मौजूद है।
यूपी 78 जीपी 3968 नंबर की ई-बस किदवई नगर से घंटाघर की ओर आ रही थी और बस में चालक अतर सिंह था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबूपुरवा नया पुल से उतर रही बस अनियंत्रित हुई और टाटमिल चौराहे पर रेड लाइट पर ठहरे टेंपो में टक्कर मारते हुए कई राहगीरों को कुचल दिया। चौराहे पर रेड लाइन होने से सैंकड़ों वाहन सवार सिग्नल ग्रीन होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। बस को अनियंत्रित देखकर भगदड़ मच गई और बस कुछ दूर जाकर पुल की दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
हादसे में छह लोग घायल हुए, जिन्हें आनन फानन कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, मंडलायुक्त डाक्टर राजशेखर, डीएम नेहा शर्मा सहित तमाम पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक हादसे में टेंपो सवार तीन यात्री व तीन राहगीर घायल हुए हैं। पुलिस ने ई बस के चालक अतर सिंह को हिरासत में ले लिया है। शुरूआती पूछताछ में उसने बयान दिया है कि पुल से उतरते ही ढलान पर बस की स्पीड बढ़ गई। उसने हैंडब्रेक लगाया, लेकिन नहीं लगी। चूंकि स्पीड उसने पहले ही धीमी कर ली थी, लेकिन ढलान पर बस होने की वजह से आगे चल रहे वाहन व पैदल सवारियां घायल हो गईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…