चाँद खान
मुम्बई। नए साल में तीसरी बार आज सेंसेक्स ने गोता खाया है। इस बार सेंसेक्स करीब एक हज़ार पॉइंट के नीचे तक पहुच गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मार्किट ने कुछ सुधार किया है और अभी समाचार लिखे जाने तक 699 अंको के नीचे सेंसेक्स कारोबार कर रहा है। बताते चले कि वर्ष 2022 के शुरुआत से लेकर अभी तक 3 बार सेंसेक्स नीचे जा चूका है। सेंसेक्स ने आज शुरूआती कारोबार में 997 अंको की गिरावट दर्ज किया है।
बाजार में आई भारी गिरावट की प्रमुख वजह की बात करें तो अमेरिका में महंगाई दर का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया, जो कि 40 साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में मुद्रास्फीति दर 7।5 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मार्च से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है, इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की संभावना भी वैश्विक बाजारों के साथ घरेलू बाजार में गिरावट का कारण बन रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…