आफताब फारुकी
कौशाम्बी. ईस्टर्न डेडीक्रेटेड फ्रेट कॉरीडोर के रूमा (कानपुर) से सुजातपुर (कौशांबी) तक इस माह के आखिर तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ईडीएफसी के अफसरों ने बताया कि इस रूट पर ट्रायल हो गया है। बताया गया कि चुनार से करछना तक ईडीएफसी पर जुलाई 22 तक मालगाड़ियों के संचालन की तैयारी है।
उन्होंने बताया कि रूमा-सुजातपुर खंड में सभी प्रमुख कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इसे इस माह के अंत तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि कोविड की दूसरी लहर के कारण गति प्रभावित हुई थी लेकिन अब काम तेज हो गया है। बैठक में उन्होंने बताया कि दादरी-खुर्जा और चुनार-करछना अन्य खंड पर काम तेज गति से चल रहा है, जो जुलाई 22 तक खोले जाने की उम्मीद है। बैठक के दौरान आरओबी और आरयूबी के निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एनसीआर के अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, पीसीओएम विप्लव कुमार, डीआरएम मोहित चंद्रा, नरेंद्र सिंह एवं डीएफसी से एस नंदूरी, ओमप्रकाश आदि शामिल हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…